फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस ने वीबी जी राम जी पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। दयोली गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ''''विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण'' (वीबी जी राम जी) योजना पर गंभीर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए केंद्र पर निशाना साधा। नीरज कुंदन ने कहा कि पहले यह योजना पंचायतों के अधीन चलती थी, जिससे ग्रामीण विकास तेजी से होता था और ग्रामीणों को भी रोजगार का भरपूर लाभ मिलता था। अब केंद्र सरकार इसे ठेकेदारी प्रथा के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है, जो ग्रामीण इलाके के लोगों और विकास को प्रभावित करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों को भारी नुकसान होगा। कुंदन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे योजना में किए गए बदलावों से ग्रामीणों को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करें और इन बदलावों को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें