फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिर में दान पात्र और नोटों के हार चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुख सागर भवन गुरु रविदास मंदिर सिकंदरपुर कोठे में चोरों ने बुधवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के अंदर रखे दान पात्र और श्री गुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति को पहनाए गए नोटों के हार चोरी कर लिए। चोर मंदिर की पीछे वाली दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें