फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल

Mon, 26 Jan 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली बच्चे व प्रशासनिक अधिकारी (फोटो संवाद)
विज्ञापन
बिश्नाह। डिग्री कॉलेज में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने भाग लिया। इसमें बिश्नाह पुलिस जवानों का दल तिरंगे को सलामी देने के लिए उपस्थित रहा। फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में तहसीलदार ने तिरंगा झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पीटी व परेड की शानदार प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में स्कूली विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डिग्री कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम साउथ की ओर से तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। कार्यक्रम में बिश्नाह थाना प्रभारी राकेश सिंह जमवाल, एसडीपीओ आरएसपुरा गुरमीत सिंह सहित डिग्री कॉलेज के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें