फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 15 ग्राम चिट्टे और नशीले कैप्सूलों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने दो नशा तस्करों को 15 ग्राम चिट्टे और प्रतिबंधित 20 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई करते हुए पंजाब नंबर की एक इनोवा गाड़ी पीबीडीटी8788 को रोका जिसमें सुनील कुमार पुत्र चमनलाल और अजय कुमार पुत्र सतपाल निवासी देयोली बिश्नाह सवार थे। तलाशी के दौरान दोनों नशा तस्करों से 15 ग्राम चिट्टा तथा 20 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें