फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सचिन रैना बने लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी

Thu, 18 Jun 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरस पुरा गांव रेलवे लाइन गेगियां आरएस के  सचिन रैना लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनो के साथ स्रोत 
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव रेलवे लाइन गेगियां आरएस पुरा सचिन रैना ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में सेवा प्रवेश आयोग के 56वें बैच का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। अब वे भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुए हैं। उन्हें 13 जून 2026 को सेना आयुध कोर के अंतर्गत 16 राजपूताना रेजिमेंट में नियुक्त किया गया। सचिन रैना जेके पुलिस के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर मदन लाल रैना के सुपुत्र हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे गांव और जम्मू क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। अपने निवास गांव रेलवे लाइन गेगियां पहुंचने पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत किया गया। पिता मदन लाल रैना ने कहा कि सचिन रैना की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें