फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे के साथ सटे गांव दरसोपुर गाजिया मार्ग पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर के साथ टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इनकी पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़े दोनों घायल बाहरी राज्य के रहने वाले हैं और क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। देर रात वहां से निकल रहे स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को देखा तो आरएस पुरा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से जम्मू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लाइट बंद होने पर सामने से आ रहे बाइक चालक व उसके पीछे बैठे युवक को पता नही चला। इससे हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। मीरां साहिब पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें