आरएस पुरा। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन वाइस चांसलर प्रो. बीएन त्रिपाठी ने किया। रैली गांव लग्डेयाल से शुरू होकर सीमांत गांव बासपुर में संपन्न हुई। रैली में एनएसएस यूनिट व चट्ठा कैंपस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और नारों के जरिए जागरूकता संदेश दिया। स्काॅस्ट के वीसी प्रो. बीएन त्रिपाठी ने जोर दिया कि नशा मुक्त समाज बनाए जाने के लिए हर एक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम का समन्वयन निदेशक विस्तार डॉ. अमरीश वैद, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. सुधाकर द्विवेदी और केवीके जम्मू के मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. पुनीत चौधरी ने किया।