आरएस पुरा। क्षेत्र में वीरवार रात जीप के साथ हुई टक्कर में आटो चालक घायल हो गया। उसकी पहचान प्रवीण कुमार निवासी प्रेम नगर जम्मू के तौर पर की गई। राहगीरों ने आरएस पुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे जम्मू मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से थार व आटो को जब्त कर इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद थार चालक भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।