आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड छह में शादी वाले घर से चोरी सोने के आभूषण छत पर पड़े मिले। गत दिनो अश्विनी गुप्ता के घर बेटी की शादी के दौरान 15 तोला सोना और 5 लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई थी। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक रात के समय घर में घुसते हुए नजर आए थे। साथ ही चोरी किए गए जेवरात के खाली डिब्बे घर के पीछे एक खाली प्लॉट से बरामद हुए थे। वीरवार सुबह घर की एक महिला जब छत पर गई तो वहां चोरी हुए सोने के जेवर पड़े मिले। परिवार की ओर से इसकी जानकारी आरएस पुरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने आभूषण बरामद कर लिए।
नव नियुक्त थाना प्रभारी आरएस पुरा त्रिभूवन खजूरिया ने कहा कि किस प्रकार घर की छत पर आभूषण वापस रखे। इसको लेकर जांच की जा रही है।