फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिरों में महाशिवरात्रि पर उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Feb 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुखद जीवन की कामना की। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव आगरा चक के प्राचीन शिव मंदिर में भक्त जलाभिषेक के लिए लगी लाइन में इंतजार करते दिखे। महाशिवरात्रि पर विधायक डाॅ. नरेन्द्र सिंह सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने हाजिरी लगाई। इस दौरान उप महापौर पूर्णिमा शर्मा, महंत राजेश गिरी मौजूद थे। गांव वासपुर में श्री नरमडेईश्वर महादेव मंदिर, गाव बडिरूाल ब्राहमणा, दुर्गा माता मंदिर वार्ड सात में शिवरात्रि, गांव फिंदड, चक लावल, मीरा साहिब, बृज नगर, कुल्लिया में हर्षोल्लास से मनाया गया। गांव कृष्णा नगर में महाशिवरात्रि पर शिव बरात निकाले जाने के साथ भगवान शंकर, राधा-कृष्ण, मां काली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें