फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां ठगी

Fri, 13 Feb 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई बुजुर्ग महिला से एक व्यक्ति व महिला ने उससे ठगी कर कानों से बालियां लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान राम प्यारी निवासी वार्ड 13 आरएस पुरा के ताैर पर हुई है। बुधवार सुबह बुजुर्ग महिला बीमार होने पर अस्पताल जा रही थीं। तो ऑटो से कस्बे के दलजीत चौक उतरीं। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। उसने महिला से कहा कि वह बीमार लग रही हैं और वह तंत्र-मंत्र के जरिए उनका उपचार कर सकता है। बुजुर्ग महिला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ मुख्य बाजार में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास जाकर बैठ गई। वहां थोड़ी देर बाद एक महिला भी आ पहुंची, जो कथित रूप से उक्त व्यक्ति की साथी थी। उसने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह इस तांत्रिक को अच्छी तरह से जानती है और वह तंत्र-मंत्र से कई लोगों का इलाज कर चुका है। इन दोनों की बातों में आने के बाद महिला को आंखें बंद करवा कुछ मंत्र पड़ने के बाद उसे प्रसाद के रूप में कुछ खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें