फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शिविर लगाया

Sun, 25 Jan 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव अलोरा में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शिविर लगाया गया। इसमें निदेशक हसबेंडरी जम्मू, चीफ एनिमल हसबेंडरी जम्मू डॉ. संजय गुप्ता व डॉ. जाहिद सलीम मौजूद रहे। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत चल रहे नेशनल मिल्क रिकॉर्डिंग प्रोग्राम अलोरा गांव में लागू किया गया। लाइवस्टाक डेवलपमेंट अधिकारी जम्मू डॉ. जफर इकबाल ने लगाए शिविर में पशु पालकों को नेशनल मिल्क रिकॉर्डिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को बेहतर जर्मप्लाज्म का पता लगाने के साथ डॉक्टरों को इसकी जानकारी देनी चाहिए जिससे बेहतर नस्ल बनाई जाए। डॉ. जफर इकबाल, वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. अंजन कौर और वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन, प्रल्हादपुर, डॉ. सुनंदीप कौर ने विभिन्न योजनाओं, होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट स्कीम, इंटीग्रेटेड डेयरी डेवलपमेंट स्कीम के बारे में बताया। शिविर में आए पशुओं के दूध की गुणवत्ता की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें