आरएस पुरा। प्रतिबंधित गट्टू डोर बेचने के आरोप में आरएस पुरा पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। दुकानदार पर केस दर्ज कर लिया है।
आरएस पुरा पुलिस टीम ने थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार के नेतृत्व में बाजार में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस दल ने गट्टू के 9 रोल जब्त किए।
आरोपी विक्रेता की पहचान रमन कुमार निवासी वार्ड 6, तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई। थाना प्रभारी रवि परिहार ने कहा कि प्रतिबंधित गट्टू डोर बेचने पर प्रतिबंध है। इसलिए दुकानदार इसे न बेचें। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा पुलिस की ओर एक टीम का गठन कर ऐसे लोगो के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी, जाे अपने घरो की छतों पतंगें उड़ाने के लिए गट्टू डोर का प्रयोग करते पाए जाएंगे।