आरएस पुरा। गांव चौहाला में चोरों ने एक सूने घर में घुसकर सोने चांदी के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दिलीप कुमार निवासी चोहाला ने आरएस पुरा पुलिस थाने में की गई शिकायत में बताया कि वीरवार को परिवार के साथ वह बिश्नाह के गांव टिंडे खुर्द इलाके में ससुराल गए थे। शुक्रवार सुबह जब लौटे तो देखा कि चोर घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दे चुके थे। जांच करने पर पाया कि अलमारी में रखे सोने के गहने और 2200 रुपए चोरी हो चुके थे। आरएस पुरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।