आरएस पुरा। आरएसपुरा पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है। मंगलवार को नियमित गश्त के दौरान पुलिस तो सूचना मिली कि गांव बडयाल काज़ियां क्षेत्र में पानी की टंकी के पास अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसकी पहचान कृष्ण सिंह निवासी बडयाल काज़िया आरएस पुरा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 54 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई।