आरएस पुरा। आरएस पुरा पुलिस ने लुधियाना से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान योगेश निवासी अजीजपुरा, नूरंगपुर, पठानकोट के रूप में हुई है। आरएस पुलिस थाने में सतपाल पर विदेश भेजने के लिए 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर योगेश को गिरफ्तार किया। आरएस पुरा के गांव जिन्दड़ मेहलू के सतपाल से आरोपी ने 14 लाख रुपये लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा।