आरएस पुरा। समाज सेवक इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आरएस पुरा एसडीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इंद्रजीत सूदन ने कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने आरएस पुरा कस्बे में बाहरी लोगों की तरफ से रेहडी फड़ी लगाए जाने और मजदूरी करने की जांच की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से कार्य करने वाले ये लोग बाग्लादेशी और रोहिंग्या हैं, जो सुरक्षा को लेकर भी खतरा बने हुए हैं। इस संबंध में एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने कहा कि स्थानीय पुलिस को अवैध रूप से रहने वाले लोगों का सत्यापन कर कानून के अंतर्गत कार्रवाई कर उन्हें वापस भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है।