आरएस पुरा। थाना आरएस पुरा में दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहृत लड़की को अमृतसर से बरामद किया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया। अपहृत लड़की की मां ने थाना आरएस पुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी का एक युवक ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। बाद में अमृतसर से उक्त अपहृत लड़की को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार उर्फ शालू निवासी कल्याणा तहसील आरएस पुरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।