मीरां साहिब। गांव कोटली मियां फत्ता में शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे के करीब खेत में मोर्टार शैल मिला। खेत विजय कुमार पुत्र थोडू राम निवासी कोटली मियां फत्ता मीरां साहिब का है। विजय कुमार ने जब मोर्टार शैल देखा तो पुलिस को सूचित किया। कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जयपॉल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और बीडीएस टीम को सूचित किया। टीम इसे शनिवार सुबह तक निष्क्रिय करेगी।