फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, नशीले कैप्सूल और 900 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने रविवार को आरएस पुरा में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीले कैप्सूल और 900 ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान गांव फ्लोरा के पास एक नाका लगाया था। इस दौरान दो लोगों को रोका गया। इनकी पहचान अंकित कुमार निवासी वार्ड नंबर 10 आरएस पुरा और बलजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से नशीले कैप्सूल और 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें