आरएस पुरा। जीडीसी आरएस पुरा में भर्ती परीक्षाओं में नए स्नातकों के लिए कॅरिअर के अवसरों पर एक परामर्श सत्र आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. प्रीतपाल कौर ने कहा कि भौतिकी विभाग के सहयोग से कॅरिअर परामर्श से डिग्री कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को इसकी जानकारी मिलेगी कि वह किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसके लिए तैयारी कर आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।