परगवाल। अखनूर में शुक्रवार को चिनाब नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव रविवार को बरामद हो गया। गांव चिवें दे कोठे के ग्रामीणों ने रविवार को दरिया चिनाब किनारे शव को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत परगवाल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान संजीव कुमार (42) निवासी घो मन्हासां के रूप में हुई है। कानूनी औपचारिकता के लिए शव को जम्मू के शवग्रह में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने शुक्रवार को अखनूर में चिनाब नदी में छलांग लगाई थी।