ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र की सीमावर्ती पुलिस चौकी पलांवाला की पुलिस टीम ने सोमवार को गश्त ड्यूटी के दौरान युवक मुनीश कुमार शर्मा पुत्र स्व. गोपाल दास निवासी गांव कल्लाह, तहसील खड़ाह बल्ली, जम्मू को नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को रुकने के लिए कहा। तलाशी लेने पर उससे कैप्सूल की खेप मिली। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक पंजाब से नशीले पदार्थ लाकर क्षेत्र में बेचता है। पलांवाला पुलिस चौकी की प्रभारी प्रिय ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद