परगवाल/ ज्यौड़ियां। पुलिस ने दो लापता महिलाओं को तलाश कर परिवार को सौंपा। पुलिस चौकी परगवाल में पिंडी फाकवारी की महिला के लापता होने के संबंध में 7 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को ढूंढ निकाला। इसी तरह वार्ड नंबर 8 खौड़ निवासी एक अन्य महिला की भी गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 फरवरी को पुलिस स्टेशन खौड़ में दर्ज की गई थी। पुलिस ने उस महिला को भी ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया।