ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ के जंगलों को कुछ खानाबदोश बकरी पालक रहते हैं जिनकी पिछले कुछ दिनों से बकरियां चोरी हो रही थी। उन्होंने ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में सूचित किया। पुलिस और खानाबदोश लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर चोर को पकड़कर भेड़-बकरियों को बरामद कर लिया है। आरूफ मोहम्मद पुत्र बशीर ने बताया कि 9 फरवरी से हमारी बकरियों की चोरी हो रही थी। कुछ दिन बाद फिर दो भेड़ें खो गई, इस तरह से एक-एक, दो-दो कर हमारी कुल सात भेड़ बकरियों की चोरी हो गई। बैठक करने के बाद पुलिस चौकी ज्यौड़ियां में भेड़ बकरियां चोरी होने की लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद