परगवाल। तहसीलदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हायर सैकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों समेत गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में फैसला लिया गया कि हर बार की तरह इस बार भी मुख्य कार्यक्रम हायर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बैठक में तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में वह अभी से ही जुट जायें। उन्होंने कहा कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाये।