परगवाल। युवा राजपूत सभा के नये प्रधान को लेकर चल रहे विवाद को लेकर गांव गुढा मन्हासां में शुक्रवार को राजपूत युवाओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभा से मामले के जल्द समाधान की मांग की। काली सिंह मन्हास ने कोर कमेटी सदस्यों से अपील की कि इस विवाद को जल्द खत्म किय जाए। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर के बाद प्रधान बनने की बात चल रही थी तो फिर एक ही दिन में दो प्रधान कैसे बन गये। जसपाल सिंह, पवन सिंह और सुरजीत सिंह ने कहा कि यह वही सभा है जो लोगों के खासकर डोगरा समाज के लिए हमेशा खड़ी रहती थी, लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि समाज के हितों की बात करने वाली सभा आज आपस में ही उलझी हुई है। उन्होंने कमेटी सदस्यों से इस मसले का जल्द समाधान किए जाने की मांग की। संवाद