ज्यौड़ियां। कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की तरफ से नेशनल स्तर पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को अमृतसर और जम्मू की टीम के बीच खेला गया। इसमें अमृतसर की टीम ने दो शृंखला में 25-19, 25-21 के अंतर से हराया। विजेता टीम को 51 हजार की राशि और ट्राफी दी गई। रनरअप टीम को 21000 रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन व आल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से फिट रहने और बुरी आदतों से बचने का आग्रह किया। संवाद