परगवाल। सीमा सुरक्षा बल की 195वीं वाहिनी ने वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को मधुमक्खी पालन के प्रति जागरूक किया। चार दिवसीय चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में काफी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। सीमा चौकी राजपुरा में आयोजित शिविर में डिप्टी कमांडेंट सी नागासंगवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर बीएसएफ के प्रशिक्षिकों ने किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी दी।