ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में बुधवार को नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंदिर में मूर्ति स्थापित करने का यह कार्यक्रम पिछले दो दिन से चल रहा है जो बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान हवन यज्ञ और कीर्तन किया किया गया। भंडारे भी लगाया गया। इस मौके पर पंचायत कलीठ के पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह भाऊ, डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह भाऊ, अखनूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल भगत, अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।