फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में धूमधाम के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में सोमवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। तड़के ही लोगों ने मोबाइल पर एक दूसरे को लोहड़ी की मुबारकबाद दी। बच्चे भी टोलियों में घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते दिखे। पर्व को लेकर बच्चों समेत बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने भगवान अग्नि देव को गुड़, तिल, मूंगफली, चावल, मक्की का अर्घ्य देकर सुख शांति की कामना की। बाजार में भी सामान खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा गांव सजवाल, गुढ़ा मन्हासा, हमीरपुर कोना, देवरा, राजपुरा छन्नी, ताना, नजवाल, नरसिंह पुरा, सरवाल, पिंडी गवाढ़, रंगपुर समेत दूसरे गावों मे भी लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें