सांबा। जिले में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कस्बों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नशेड़ी बनाए जाने के लिए कुछ लोग उन्हें नशे के दल दल में फंसा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ लोग पंजाब से नशे की खेप जम्मू-कश्मीर में ला रहे हैं। गत डेढ़ माह में पुलिस ने सांबा जिले में 2138.99 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जबकि 16 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।