सांबा। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने नियमित करने की मांग की है। उन्होंने विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया से भेंट कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। संगठन के जिला प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जो भी सरकार बनी। उसने अस्थायी कर्मियों के बारे में कुछ नही सोचा। उन्होंने कई-कई दिन भूख हड़ताल की, प्रदर्शन किए, मुख्यमंत्री, एलजी को भी मांग पत्र सौंपे लेकिन किसी ने कोई समाधान नही निकाला। आज भी अस्थायी कर्मी मांग पूरी कराने के लिए संघर्ष की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा में इस मांग को उठाया जाएगा।