सांबा। राजपुरा कस्बे के एक घर में छत का मलबा गिरने से घायल हुई महिला और उसके बेटे का तहसीलदार ने हाल जाना और नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार कर्णजीत सिंह, नायब तहसीलदार संसार सिंह के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने सहायता के लिए फाइल बनाकर उपायुक्त को भेजे जाने को कहा। इस अवसर पर कुलभूषण सिंह, पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा भी उनके साथ थे।