सांबा। जिले में गत दो दिनों से जारी बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश को धान की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।
किसान सोहन सिंह, बलवीर सिंह, सोम राज, ब्रिज लाल ने बताया कि धान की रोपाई के बाद खेतों में पानी की कमी बनी हुई थी। बिजली की कटौती से पंप सेट तक नहीं चल पा रहे थे। इससे किसान काफी चिंता में थे। अब बारिश से खेतों में नमी पर्याप्त हो गई है। कृषि विभाग के विकास शर्मा, कुलवीर चौधरी के अनुसार बारिश से यहां धान की फसल को लाभ मिलेगा, वहीं किसान पशुओं के लिए चारे की भी बिजाई कर सकेंगे।