सांबा। संत बाल योगेश्वर दास महाराज भगवान साक्षी गोपाल की प्रतिमा को देश भर में भ्रमण करवा रहे हैं। सभी पवित्र स्थानों व धार्मिक स्थलों पर स्नान करवा रहे हैं। इसी कड़ी में वह सांबा पहुंचे। उन्होंने चीची देवी मंदिर में माथा टेका। इसके बाद वीर भूमि पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रवचन दिए। इस दौरान बाजार भ्रमण के दौरान उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।