फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुंब में स्वास्थ्य टीम ने डेंगू के खिलाफ घर-घर जाकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को लेकर अभियान जारी है। विभाग की ओर से शनिवार को पहाड़ी ब्लाॅक सुंब में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया गया। लोगों के घरों में डेंगू के बचाव में पोस्टर चिपकाए गए। लोगों को डेंगू से कैसे बचना है, इस बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने कहा कि सुंब में भी हाट स्पाट बनाया गया था, जिस पर पहले से विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि डेंगू की चपेट में न आएं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मलेरिया टीम के सभी सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी हाट स्पाट क्षेत्रों में लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जानकारी दें व घरों में पोस्टर चिपकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें