सांबा। बसंतरन दरिया के बाढ़ के पानी में फंसी मशीन।
- फोटो : samba news
सांबा। जिले में शुक्रवार रात से लेकर सुबह तक हुई जोरदार बारिश से सांबा के बसंतर दरिया में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। हाईवे निर्माण में लगी 2 बड़ी मशीनें पानी में डूब गई हैं। बताया गया है कि चीची माता मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की धंसी हुई सड़क का फिर से निर्माण कार्य चल रहा है और ऐसे में बारिश होने के बाद एक मशीन पानी के बीच पलट गई तो एक मशीन खिसककर बसंतर दरिया में पहुंच गई। बसंतर दरिया में आई बाढ़ कारण फंसी हुई मशीनों को निकाला नहीं जा सका था। अभी तक मशीनें वहीं फंसी हुई हैं।