फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्रों में ई-बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने ई बस चलाने की मांग की है। पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा, संजय शर्मा, शक्ति शर्मा, रंजीत सिंह आदि ने कहा कि सांबा, घगवाल, राजपुरा, शोरपुर, सांझीमोड़ के लिए ई बस सेवा चलाई जाए ताकि ग्रामीणों को सांबा व जम्मू जाने के लिए राहत मिले। उनके अनुसार छात्रों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ता है जब उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए दो से तीन बसें बदलनी पड़ती हैं। कई बार तो उन्हें सीट तक नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि ई बस सेवा लगाई जाए तो सीमावर्ती क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को सरकारी सुविधा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल को भी समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें