सांबा। कस्बे के वार्ड चार में रविवार रात एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखा समान जल गया। दुकान मालिक सुशांत सिंह के अनुसार कि वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गए थे। काफी देर बाद उसे सूचना मिली कि दुकान में धुंआ निकल रहा है। मौके पर आ कर देखा तो दुकान के अंदर रख सामान जलकर राख हो चुका था। बाद में फायर ब्रिगेड दस्ते ने पहुंच कर अन्य दुकानों को आग से बचाया। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।