सांबा। जिले के पहाडी सुंब क्षेत्र के गावों में आज तीसरे दिन भी तलाशी अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गत मंगलवार को रतनपुर सुराडा में एक महिला ने संदिग्ध को देखा था जिस की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस व सेना की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। आज लगातार तीसरे दिन सुंब व रतनपुर सुराडा के जंगलों को खंगाला गया। सुबह से चले तलाशी अभियान को शाम तक जारी रखा गया।