सांबा। जिले के पहाड़ी गांव पैंठी, नियाडी, तालूर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया था। न्याड़ी में मिले एक बम को निषि्क्रय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बीती शाम पाकिस्तान की ओर से सांबा क्षेत्र में आधा दर्जन ड्रोन भेजे गए थे। इनमें तीन ड्रोन का मलबा पहाड़ी क्षेत्र के गांव पैंठी, तालूर व न्याड़ी में मिला। न्याड़ी में एक बम भी मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निषि्क्रय कर दिया।