फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन स्थल मानसर में भी पर्यटकों की संख्या में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिले के पर्यटन स्थल मानसर में भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए पुलिस जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार ने शनिवार को पर्यटन स्थल मानसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। उधर स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है व किसी भी संदिग्ध को देखे जाने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है। वहीं पर्यटन स्थल पर आने-जाने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें