पलोना में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा।
- फोटो : samba news
सांबा। जिले के घगवाल पुलिस थाना के तहत गांव पलोना में बुधवार को आशा रानी के खेत से पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस पर पाकिस्तान का झंडा अंकित है और पाकिस्तान लिखा हुआ है। आशा रानी ने निकट की पुलिस चौकी के जवानों को सूचना दी। घगवाल पुलिस थाना के जवानों ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। हालांकि उस पर कुछ भी संदिग्ध नही मिला है।