सांबा। समाज कल्याण विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं की उपलब्धियों और उद्यमशीलता को उजागर किया गया।
जेकेएसएसबी के अध्यक्ष इंदु कंबल चिब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा की देख रेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीतकार सोनाली डोगरा द्वारा विशेष कार्यक्रम पेश किया गया।कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टाल भी लगाए थे। कार्यक्रम में एडीडीसी सांबा चंपा देवी ठाकुर, एसएसपी वीरेंद्र सिंह मनहास, एडीसी सांबा जगदीश सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।