सांबा। जिले के बलोड नर्सरी में वनों के संरक्षण के लिए वन विभाग के पूर्वी सर्कल जम्मू प्रदीप चंद्र वाहुले ने सांबा जिले का दौरा किया। इस दौरान जिले के मोहरगढ़, कारड, सोडम, लिआनी, ज़ीड, भूपनेरगढ़ और जमोड़ा के बकरवाल समुदाय के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न मुद्दों में आगामी वन अग्नि मौसम, फायर लाइनों का निर्माण, जारी सर्वेक्षण और सीमांकन काचराई, क्लोजिंग प्रतिष्ठान के लिए साइट चयन आदि शामिल रहे। बैठक में हाजी फरीद, हाजी मोहम्मद, इकबाल, बशरात, अल्ताफ, शफी मुख्तियार, इकबाल और जावेद ने भाग लिया। सागर सिंह डीएफओ, पंकज रैना, वन विभाग के रेंज अधिकारियों, ब्लॉक अधिकारियों और वन गार्ड भी मौजूद रहे।