सांबा। कस्बे के पंडित प्रेम नाथ डोगरा सरकारी डिग्री कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टू ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों को गणितीय विज्ञान में हालिया प्रगति, उभरती चुनौतियों और भविष्य की दिशाओं पर चर्चा करना है। इस दौरान सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, विद्वानों सहित 135 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।