सांबा। पुलिस चौकी राजपुरा के जवानों ने वीरवार को स्थानीय लोगों की मदद से पशु तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार कठुआ की ओर से आ रहे लोग पैदल ही पशु तस्करी कर रहे थे। एक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 पशुओं को मुक्त करवाया व चार पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया है।