सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। तलाशी में 513 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान रविंदर राम निवासी वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहा था।