सांबा। पुलिस ने थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.59 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस टीम ने तारापुर रोड पर वाहन चेकिंग नाके के दौरान रख बरोटियां से गुड़वाल की ओर पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ मिला। आरोपी की पहचान सुनील सिंह निवासी कोटली जिजान, तहसील टिकरी, जिला उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।